Breaking News

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन ऊंटों की मौत


राजस्थान के राजकीय पशु ऊंट पर संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां इनकी घटती संख्या को लेकर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है, वहीं दूसरी ओर जैसलमेर के लाठी क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां श्री भादरिया-लाठी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक साथ आधा दर्जन ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे पशुपालकों में गहरा रोष व्याप्त है।
हादसा उस वक्त हुआ जब ऊंटों का एक झुंड पटरियों को पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी और ऊंटों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंटों के शव दूर-दूर तक बिखर गए।

No comments