ब्यावर में 46 कमर्शियल सिलेंडर किए जब्त:30 भरे हुए थे
ब्यावर में रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने अवैध परिवहन और भंडारण के आरोप में 46 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। इनमें 30 भरे हुए और 16 खाली सिलेंडर शामिल हैं।
जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सोहन सिंह चौहान और प्रवर्तन निरीक्षक विक्रांत मथुरिया की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने कड़ीवाल फार्म हाउस, गणेशपुरा क्षेत्र में कृष्णा गैस एजेंसी, ब्यावर से जुड़े एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन की जांच के दौरान गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन, भंडारण और व्यावसायिक उपयोग पाया गया।

No comments