Breaking News

जालोर के सिरे मंदिर में महायज्ञ,सीएम योगी ने दी आहुति


जालोर के कनकाचंल पहाड़ी पर स्थित सिरे मंदिर में आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम में सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया।
रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे महायज्ञ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी और मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महायज्ञ के बाद मंदिर परिसर में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित किया और धार्मिक आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।

No comments