Breaking News

हिमाचल में अटल टनल में पूरी रात फंसे सैकड़ों टूरिस्ट


हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने उमड़े देशभर के हजारों टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। ताजा बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इससे टूरिस्ट के लगभग एक हजार वाहन पूरी रात सड़क बहाली के इंतजार में रहे।
बता दें कि अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर, शिंकुला इत्यादि क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद ताजा बर्फबारी हुई। दिन में पर्यटक बर्फ के बीच मस्ती करते रहे। शाम के वक्त जब टूरिस्ट मनाली लौटने लगे, तब तक सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई। इससे गाडिय़ां फिसलने लगी और टनल के भीतर, नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही। पर्यटकों को इससे कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा।

No comments