टीकाकरण में रचा नया इतिहास, तीन दशक में 21 से 91.8 प्रतिशत तक पहुंचा टीकाकरण कवरेज
आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर राजस्थान ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से देशभर में एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है। कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाले राजस्थान ने पिछले तीन दशकों में टीकाकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। वर्ष 1992-93 में जहां प्रदेश में पूर्ण टीकाकरण का प्रतिशत केवल 21.1 था, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर लगभग 91.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, प्रभावी प्रबंधन और समाज में बढ़ती जागरूकता का परिणाम मानी जा रही है।

No comments