Breaking News

कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए


बूंदी शहर के गुरुनानक कॉलोनी के बाशिदों में सडक़ नहीं बनने से रोष व्याप्त है। ऐसे में कॉलोनी के बाशिदों ने कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए..रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा कर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से कॉलोनी के बाशिदें सडक़ निर्माण की मांग कर रहे है, लेकिन अब तक सडक़ का निर्माण नहीं कराया गया।
कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने आगामी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। इधर, जैसे सडक़ पर टंगे बैनर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था आम से लेकर खास में चर्चा का विषय बना रहा है। 

No comments