देर रात घरों पर पत्थरबाजी, एक दर्जन मकान बने निशाना
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक साथ कई घरों पर पत्थरबाजी की। कोतवाली थाना क्षेत्र के भोपालपुरा इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। देर रात अचानक छतों और शेड पर गिरते पत्थरों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना भोपालपुरा इलाके में खेड़ा खूंट माताजी मंदिर के पास की बताई जा रही है। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई शरारत कर रहा है, लेकिन कुछ ही मिनटों में आसपास के करीब एक दर्जन मकानों को निशाना बनाया गया।

No comments