राजस्थान बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 10 लाख से अधिक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से सोशल मीडिया पर कहा की जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक 20 मार्च के आस-पास परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। छात्रों से कहा गया है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें। जल्द ही माध्यमिक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। ऐसे में छात्रों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है

No comments