ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने से 10 की मौत
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग ट्रॉमा केयर विभाग में लगी थी। प्रारंभिक आशंका है कि आईसीयू में लगे एयर कंडीशनिंग सिस्टम या किसी मेडिकल उपकरण में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

No comments