राजस्थान में मौसम ने ली करवट
राजस्थान में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में बादल, तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बादल और हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। बादलों का असर खत्म होने के बाद तापमान फिर से बढऩे की संभावना है। पिछले दिनों प्रदेश के कई शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जिससे मार्च में ही गर्मी का असर तेज होने लगा था।

No comments