सूट-बूट पहनकर वसूली का खेल खत्म, मानवाधिकार आयोग के 4 फर्जी अफसर अरेस्ट
सीकर में सूट-बूट और टाई पहनकर अफसरों जैसी चाल में क्रेशर और खदान मालिकों के पास पहुंचकर मानवाधिकार आयोग का नाम लेकर वसूली करने वाले 4 आरोपी धरे गए। क्रेशर एंड माइनिंग वैलफेयर एसोसिएशन नीमकाथाना की सतर्कता से कई क्रेशर और खदान मालिकों की ठगी बचाई जा सकी।
जांच में सामने आया कि इन लोगों का मानवाधिकार आयोग से कोई संबंध नहीं था और वे अवैध वसूली करते थे। इसी तरह मुक्कड़ क्रेशर, नाथूवाला से भी 10 हजार रुपए वसूले गए।

No comments