राजस्थान के 37 आईएएस-आईपीएस अफसर को बड़ी जि़म्मेदारी
भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुँचा दी हैं।
राजस्थान कैडर के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश से कुल 37 अधिकारियों का चयन किया है। राजस्थान से 28 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी 'सामान्य पर्यवेक्षकÓ के रूप में तैनात किए गए हैं। ये चुनाव प्रक्रिया के कुशल प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

No comments