छात्रों को मिलेंगे यूनिफॉर्म के पैसे, जनाधार लिंक नहीं तो अटकेगी राशि
राजस्थान सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 40 लाख विद्यार्थियों को आगामी सत्र में भी यूनिफॉर्म के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन इसके लिए छात्रों का जनाधार कार्ड उनके बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, कई विद्यार्थियों के बैंक खातों में जनाधार लिंक नहीं है या बैंक डिटेल्स में त्रुटियां हैं, जैसे गलत आईएफएससी कोड। ऐसे मामलों में राशि का ट्रांसफर अटक सकता है।

No comments