Breaking News

बाबा विश्वनाथ के दर्शन को लेकर की गई नई अपील


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में भी बाबा के दर्शन के लिए किसी दलाल या जुगाड़ का सहारा न लें। यदि किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार की विशेष सुविधा या अनुरोध करना हो, तो वह सीधे मंदिर न्यास कार्यालय में लिखित आवेदन दे सकता है या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकता है। न्यास की ओर से जो भी संभव सुविधा होगी, उसे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। 

No comments