जयपुर से अजमेर, दिल्ली, सीकर जाना महंगा: टोल की दरों में बढ़ोतरी की
नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने जयपुर से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है। जयपुर में रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर दौसा हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन सभी टोल बूथ पर कार चालकों के लिए टोल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। ज्यादातर बढ़ोतरी कॉमर्शियल या उससे बड़े भारी वाहन चालकों से वसूली जाने वाली टोल रेटों पर की है। यहां केवल भारी कॉमर्शियल वाहन चालकों के लिए टोल रेटों में 5 से लेकर 20 रुपए तक बढ़ोतरी की है।

No comments