Breaking News

बीसलपुर सिस्टम ठप होने से पेयजल संकट, 2 दिन नहीं आएगा पानी


जयपुर शहर के बाशिंदों को अगले 2 दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शहर में पानी की खपत भी बढऩे लगी है। दूसरी तरफ शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर सिस्टम की सूरजपुरा से जयपुर तक बिछी 2300 एमएम की पाइप लाइन में सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से 26 किलोमीटर जयपुर की तरफ लाइन में लीकेज सामने आया है।
लाइन के लीकेज की मरम्मत के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने शनिवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक बीसलपुर सिस्टम के शटडाउन की घोषणा की है। इसके बाद 31 मार्च को सुबह से शहर को बीसलपुर सिस्टम से सप्लाई शुरू होगी।

No comments