Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट 2 घंटे लेट, खराब मौसम के कारण हवा में चक्कर लगाती रही


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोलकाता पहुंचने वाली फ्लाइट शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण करीब 2 घंटे लेट हो गई। उनका विमान तय समय 11:46 बजे की बजाय शनिवार तड़के 1:46 बजे उतरा।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने के कारण विमान को नादिया और नॉर्थ 24 परगना के ऊपर काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने पड़े। शाह रात 10:46 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे और लैंडिंग के बाद 2 बजे होटल पहुंचे।

No comments