अजमेर-ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्रों में वाटर सप्लाई बंद
अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज शनिवार की शाम व रविवार सुबह जलापूर्ति बाधित रहेगी। दरअसल, जलदाय विभाग बीसलपुर-अजमेर पेयजल परियोजना के थडौली पंप हाउस पर नए पंप लगाने एवं गर्मी के मद्देनजर लाइनों के आवश्यक रखरखाव के लिए शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे का शटडाउन लिया।
शटडाउन के दौरान पंप लगाने के साथ ही लाइनों के लीकेज ठीका किए जा रहे हैं। पानी की टंकियों की सफाई के साथ ही अन्य रखरखाव के काम किए जा रहे हैं।

No comments