Breaking News

पीएनजी ग्राहकों को बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन सरेंडर होगा एलपीजी कनेक्शन


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। मंत्रालय ने नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब पाइप्ड नेचुरल गैस  इस्तेमाल करने वाले लोग आसानी से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही पीएनजी पर शिफ्ट कर लिया है, उन्हें अब एलपीजी कनेक्शन बंद कराने के लिए गैस एजेंसी या डीलरशिप के पास जाने की जरूरत नहीं है।

No comments