फिर पलटी मारेगा मौसम, दिल्ली से लेकर हिमाचल तक आंधी- तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
इस बार मौमस का अलग ही खेल देखने को मिल रहा है, कुछ दिन गर्मी होने के बाद फिर ठंड बढ़ जाती है। अब मौसम एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज शनिवार, 28 मार्च से हिमाचल प्रदेश में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और बर्फबारी के लिए 'येलो अलर्टÓ जारी किया है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में मौसम की गतिविधियां और तेज़ होंगी। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भी बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल के सोलन जैसे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू जैसे जिलों में भी हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

No comments