Breaking News

सब्जियों पर पड़ा युद्ध का असर, आलू-प्याज के भी गिरे दाम


कोटा शहर की फल-सब्जी मंडियों में इन दिनों आलू और प्याज के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, गर्मी के मौसम के बावजूद अन्य सब्जियों में अपेक्षित तेजी नजर नहीं आ रही। अधिक आवक और निर्यात में कमी के चलते बाजार में कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, जबकि किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
मंडी के वर्तमान हालात यह हैं कि 100 रुपए में 6 किलो प्याज और 5 किलो आलू बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार, प्याज के निर्यात पर असर पडऩे और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते बाहरी मांग कम हुई है।

No comments