Breaking News

तेजाब की बोतल व माइक लेकर टंकी पर चढ़ा अधेड़


सूरतगढ़ पंचायत समिति द्वारा अतिक्रमण तोडऩे की कार्यवाही के विरोध में एक अधेड़ व्यक्ति एसडीएम कार्यालय के निकट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह अपने साथ तेजाब की बोतल व माइक लेकर गया है। 
प्रशासन से वार्ता करने से इंकार करते हुए सीएम को मौके पर वार्ता के लिए बुलाने की मांग कर बैठा। पुलिस, प्रशासन व नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर है। 
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीत सात बजे 50 वर्षीय राजेन्द्र शर्मा जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वार्ता करने पर उसने ऊपर से माइक पर कहाकि सूरतगढ़ के प्रशासन पर मुझे विश्वास नहीं है।

No comments