Breaking News

न गाड़ी मिली, न लोन लिया, फिर भी बैंक खाते से कटने लगी किश्तें


श्रीगंगानगर के गांव लाधुवाला में रहने वाले एक युवक ने न तो गाड़ी ली और न ही उस पर गाड़ी पर कभी लोन लिया, लेकिन उसके बैंक खाते से लोन की किश्तें कटने लगी। जिस व्यक्ति ने गाड़ी दिलवाने का भरोसा दिलाया था, उसी ने झूठ बोल कर कागजातों पर हस्ताक्षर करवा कर गाड़ी पर लोन करवा लिया। पीडि़त युवक ने सिटी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार पीडि़त 27 वर्षीय पंकज जाट पुत्र कृष्णलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि प्रदीप गोस्वामी निवासी गजरूपदेसर नोखा बीकानेर हाल निवासी बाबा रामदेव मंदिर के निकट सूरतगढ़ से अगस्त 2025 में मुलाकात हुई थी। प्रदीप गोस्वामी फायनेंस के वाहनों की खरीद-बिक्री व फायनेंस कम्पनी की गाडिय़ों को जब्त करने का काम करता है। प्रदीप गोस्वामी ने मुझे बताया कि वह उसे एर्टिका गाड़ी 6 लाख रुपए में दिवाल देगा।

No comments