चानणा धाम का अद्र्ध वार्षिक मेला प्रारंभ
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर तहसील क्षेत्र के चानणा धाम मंदिर का 56वां अद्र्ध वार्षिक महोत्सव आज मंगलवार सुबह भगवान हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुआ।
आज सुबह श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दरबार में पहुंचकर धोक लगाई। श्रद्धालुओं के चानणा आने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बड़ी संख्या में पैदल यात्री अलग-अलग स्थानों से चानणा धाम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आज शाम को रोडवेज बसों एवं निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चानणा धाम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
गुरु गद्दी पर विराजमान महंत गोपीराम बागडिय़ा के सानिध्य में आयोजित अद्र्ध वार्षिक महोत्सव के दौरान आज सुबह सवा पांच बजे श्री रामायण पाठ आरंभ हुआ।

No comments