विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.20 लाख की ठगी
सूरतगढ़ विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सूरतगढ़ निवासी परिवादी सुखविंद्र सिंह व हर्ष ने मुकदमे में बताया कि परिक्षी शर्मा पुत्री विनोद शर्मा निवासी सूरतगढ, मोहित शर्मा निवासी 4 एमडी सतराना घड़साना व प्रमेश निवासी जस्सासिंह मार्ग श्रीगंगानगर ने श्रीगंगानगर में काशी एमीग्रेशन के नाम से कार्यालय खोलकर उन्हें जॉर्जिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये खर्च बताकर किस्तों में पैसे ले लिए। परिवादियों के अनुसार उनसे पहले फाइल चार्ज के नाम पर 25 हजार रुपये लिए गए, इसके बाद किश्तों में 9 लाख 20 हजार रुपए वसूले गए।

No comments