महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकली
श्रीगंगानगर में जैन सभा के तत्वावधान में महावीर जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ आकर्षक झांकियां सजाई गईं और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
शोभायात्रा में इंद्र ध्वज अग्रिम पंक्ति में रहा, वहीं विभिन्न संगठनों व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में विधायक जयदीप बिहाणी सहित कई संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व जैन भवन से प्रभात फेरी निकाली गई तथा प्रक्षालन, स्नात्र पूजा, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
No comments