Breaking News

आज श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना


श्रीगंगानगर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में मंगलवार सुबह से बादलवाही  जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज 31 मार्च को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 1 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं। 2 अप्रैल को रात्रि के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।  अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 

No comments