Breaking News

हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, पंजाब से खरीद कर लाये थे नशा


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस ने पंंजाब बॉर्डर के निकट साधुवाली चैक पोस्ट पर कार सवार दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये दोनों युवक नशा करने के आदी हैं और साथ ही हेरोइन की तस्करी करने लगे। दोनों युवक पंजाब के एक युवक से हेरोइन खरीद कर लाया था। 
जवाहरनगर पुलिस थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई जयवीर सिंह ने बताया कि साधुवाली चैक पोस्ट पर स्विफ्ट कार में सवार सुरेन्द्रपाल सिंह उर्फ नीटू पुत्र नरेन्द्र कश्मीरी पंडित निवासी वार्ड नम्बर 11 रायङ्क्षसहनगर व गांव 11 टीके निवासी प्रवीण बिश्रोई पुत्र जीतराम बिश्रोई को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 101 ग्राम हेरोइन व मोबाइल फोन बरामद किये। दोनों  ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह खुद भी हेरोइन का नशा करते हैं।

No comments