टोल आंदोलनकारियों पर मुकदमा दर्ज
पदमपुर-श्रीगंगानगर मार्ग पर टोल वसूली का विरोध करने के मामले में पुलिस प्रशासन अब सख्त हुआ है। विगत 5 मार्च को टोल नाका 18 बीबी पर धरना देकर टोल वसूली का विरोध करने पर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन नितेश बुडानिया निवासी पंचवटी कॉलोनी श्रीगंगानगर ने दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार एईएन नितेश बुडानिया ने रिपोर्ट दी कि पदमपुर-श्रीगंगानगर स्टेट हाइवे का निर्माण सरकार के अनुबंध पर दीपक एंड कम्पनी ने करवाया था। टोल वसूली भी टोल नाका 18 बीबी पर दीपक एंड कम्पनी कर रही है।

No comments