पुलिस ने अल सुबह आंदोलनकारियों का टेंट उखाड़ 6 जैड में डलवाया कचरा
श्रीगंगानगर शहर के आसपास कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित करने के मामले में मंगलवार अल सुबह करीब 5 बजे नया मोड़ आ गया। पुलिस ने 6 जेड स्थित कचरा प्लांट के पास से आंदोलनकारियों का टेंट उखाड़ दिया और गद्दे आदि साइड में लगाकर वहां ट्रैक्टर-ट्रालियों से कचरा डलवा दिया।
इस दौरान पुलिस टैंट में मौजूद नत्थूराम सहारण, विजय सिंह, जगदीश शर्मा और राजीव फगोडिय़ा को हिरासत में लेकर पुरानी आबादी थाने ले आई। आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों ने सोमवार रात को ट्रलियों में कचरा भरवाकर खड़ा करवा दिया था। सुबह करीब 5 बजे पुलिस जाब्ते को साथ लेकर 6 जैड में कचरा डलवा दिया।
जब आंदोलनकारियों को इस बात का पता चला तो वे राजकुमार सैनी और पूर्व सरपंच जगतार सिंह के नेतृत्व में पुरानी आबादी थाने पहुंचे। लोगों ने थाने के गेट पर धरना लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अपनी बात रखी।
No comments