नगर परिषद सफाई कर्मियों ने कोतवाली के समक्ष लगाया धरना
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह वार्ड नम्बर 48 में एक सफाई निरीक्षक एवं वार्ड नम्बर 35 में कचरा संग्रहण करने वाले ट्रेक्टर-टाली के चालक और सहायक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह वार्ड नम्बर 48 में हुए एक अतिक्रमण को रूकवाने गए सफाई निरीक्षक नरेश लोट के साथ अतिक्रमणकारी पक्ष के लोगों द्वारा दुव्र्यवहार किया तथा उसका मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा वार्ड नम्बर 35 में कचरा संग्रहण करने गए ट्रेक्टर-ट्राली चालक व सहायक के साथ कचरा उठाव को लेकर वार्ड के कुछेक लोगों द्वारा झगड़ा किया गया।
No comments