Breaking News

पशु से बाइक टकराने पर युवक की मौत


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के सिलवानी बस स्टेंड के निकट आवारा पशु से बाइक टकराने पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 18 वर्षीय हैप्पी पुत्र पूर्णराम निवासी 24पीबीएन हाल निवासी वार्ड नम्बर 15 सूरतगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। पूर्णराम ने रिपोर्ट दी कि हैप्पी बाइक पर जा रहा था। बाइक के आगे अचानक सांड आने पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हैप्पी को तुरंत ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments