जयकारों से गूंजा शहर, विशाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रायसिंहनगर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री पंवारसर धाम हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरे शहर में प्रभु श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य बाजार में जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। धार्मिक बस सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के तहत 2 अप्रैल तक अखंड राम नाम संकीर्तन चलेगा। समापन पर महाआरती व 1100 सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

No comments