पीयर रिव्यू ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित, 80 से अधिक सीए ने लिया भाग
श्रीगंगानगर में भारतीय सीए संस्थान शाखा द्वारा सीए पूर्वा मित्तल की अध्यक्षता में पीयर रिव्यू ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन होटल विक्रमादित्य में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीए प्रोफेशनल्स को पीयर रिव्यू प्रक्रिया के प्रति प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीएसटी अतिरिक्त आयुक्त रामेंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि एजीएम एसबीआई विचित्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने पीयर रिव्यू व डॉक्यूमेंटेशन से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के 80 से अधिक सीए ने भाग लिया। अंत में अतिथियों का सम्मान कर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने की जानकारी दी गई।

No comments