साहित्य परिषद् में दो पुस्तकों का विमोचन, विद्वानों ने रखे विचार
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जिला इकाई द्वारा तेरापंथ भवन में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 'हिंदी साहित्य का सुगम इतिहासÓ व 'राष्ट्रीयता बोध और भारतीय समाजÓ पुस्तकों का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार उपाध्याय ने राष्ट्रबोध व साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने पुस्तकों को विद्यार्थियों व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर लेखकों व अतिथियों का सम्मान किया गया तथा साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

No comments