'समन्वय-2026' में लॉयन्स क्लब सनराइज को प्रथम पुरस्कार
श्रीगंगानगर में लॉयन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ई-1 के रीजन कॉन्फ्रेंस 'समन्वय-2026Ó में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर 'सनराइजÓ को उत्कृष्ट बैनर प्रेजेंटेशन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष नितिन खारीवाल, सचिव योगेश मंगल व कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
क्लब अध्यक्ष नितिन खारीवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सदस्यों के सहयोग व समर्पण को दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लॉयन्स सदस्य उपस्थित रहे।

No comments