भगवान महावीर जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा
भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव को मंगलवार सुबह पाली शहर में गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा श्री संघ सभा भवन बागर मोहल्ला से रवाना होगी। जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। शोभायात्रा में जैन समाज की महिलाएं लाल चूंदड़ी में तो पुरुष सफेद कपड़ों में सजे नजर आए। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा भगवान महावीर के जैकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा पर फूल बरसाकर कई समाजों और संगठनों के लोगों ने स्वागत किया।

No comments