Breaking News

हाइवे पर एक के बाद एक 30 बाइकें फिसलकर गिरीं


यूपी के बागपत-मेरठ हाइवे पर ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. रफ्तार से दौड़ती बाइकें अचानक फिसलने लगीं और कुछ ही पलों में सड़क हादसों के मैदान में बदल गई. एक-एक कर 30 से ज्यादा बाइक सवार जमीन पर गिरते चले गए. 
दरअसल, हादसे की वजह बनी शुगर मिल से निकलने वाली मैली, जो एक ट्रक से लीक होकर हाइवे पर फैल गई थी. इस मैली ने सड़क को इतना चिकना बना दिया कि टायरों की पकड़ पूरी तरह खत्म हो गई. रात के अंधेरे में यह खतरा और भी बढ़ गया, जिससे कई लोग बिना समझे ही फिसलकर गिरते चले गए. इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से पूरी रात सड़क को धोया गया, ताकि चिकनाहट खत्म हो सके और आगे कोई और हादसा न हो. 

No comments