Breaking News

एक अप्रेल से दिल्ली, जोधपुर और सांवरिया सेठ के लिए चलेंगी एसी बसें


मत्स्य नगर डिपो की ओर से एक अप्रेल से दिल्ली व जोधपुर और अलवर डिपो की ओर से सांवरिया सेठ के लिए एसी बसों का संचालन किया जाएगा। तीनों रूट पर दो-दो एसी बसें चलेंगी। इन बसों के चलने से अलवर, भिवाड़ी, दिल्ली, जयपुर, अजमेर और जोधपुर के यात्रियों को फायदा होगा।
रोडवेज प्रबंधन की ओर से मत्स्य नगर डिपो को एसी की चार अनुबंधित बसें उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, अलवर डिपो की ओर से तय किया गया है कि अभी केवल सांवरिया सेठ के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें एक बस अलवर से शाम 5 बजे के आसपास रवाना होगी। 

No comments