जयपुर में पहचान चुराकर किए 4.37 करोड़ का फाइनेंसियल फ्रॉड:डॉक्टर के नाम धोखे से लिए 36 लोन
जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की पहचान चुराकर फाइनेसियल फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की आइडेंटिटी थीफ के जरिए धोखे से 4 करोड़ रुपए से अधिक के 36 लोन लिए गए। सिविल रिपोर्ट जनरेट करने पर लोन डिटेल चढ़ी देकर दंग रहे डॉक्टर ने गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया- एसएमएस हॉस्पिटल में कार्यरत 56 वर्षीय डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इंडियन बैंक ब्रांच की ओर से उनके पेन नंबर पर सिविल रिपोर्ट जनरेट की गई। रिपोर्ट देखने पर अचम्भा हुआ कि उसमें बड़ी संख्या में लोन अकाउंट दिखाए गए।

No comments