जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर रवाना न होने के कारण यात्री करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से रात 1:25 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है, लेकिन तकनीकी कारणों और ऑपरेशनल देरी के चलते फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। इसके चलते यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट आज सुबह करीब 4:15 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो सकी।

No comments