राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी:19 जिलों में गिर सकते हैं ओले
राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव की बीच राहत की खबर है। राज्य में 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आंधी-बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार को 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 मार्च को उत्तर भारत में एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर 14 और 15 मार्च को देखने को मिल सकता है। इससे राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

No comments