6 सोलर कारोबारियों पर जीएसटी विभाग का सर्वे -75 लाख रुपये की वसूली
स्टेट जीएसटी विभाग ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सोलर कारोबार से जुड़ी 6 फर्मों के यहां सर्वे कार्रवाई की। मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर 23 अधिकारियों की 6 टीमों ने तीन-तीन फर्मों पर जांच की। जांच में कर अनियमितताएं मिलने पर 4 फर्मों ने स्वेच्छा से 75 लाख रुपये राजकोष में जमा कराए, जबकि 2 फर्मों के दस्तावेजों की जांच जारी है।
अतिरिक्त आयुक्त रामेन्द्र शर्मा ने बताया कि ये फर्में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और कुसुम योजना के तहत सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाती हैं, लेकिन जीएसटी भुगतान में अनियमितताएं सामने आईं। विभाग द्वारा ऑनलाइन डेटा विश्लेषण के आधार पर फर्मों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

No comments