Breaking News

अवैध मयखानों पर पुलिस की छापेमारी, कई जने दबोचे


श्रीगंगानगर शहर व जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब पिलाने वाले ठिकानों व शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज किये हैं।
कोतवाली पुलिस ने जस्सा सिंह मार्ग पर देशी शराब की बिक्री करते हुए पुरानी आबादी भरतनगर निवासी विजय भाट को 13 पव्वे देशी शराब व शराब बिक्री के 200 रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया।
चूनावढ़ पुलिस ने गांव सागरवाला में अवैध रूप से शराब बेचते हुए केसरीसिंहपुर निवासी अमित अरोड़ा पुत्र राधाकृष्ण अरोड़ा को 221 पव्वे देशी शराब, वोदका के 29 पव्वे व शराब बिक्री के 4110 रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। 

No comments