रुपयों के विवाद को लेकर दो गुटों में भिड़न्त, परस्पर मुकदमे दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के आदर्शनगर इलाके में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में आरएएसी का रिटायर हवलदार व अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मुकदमे दर्ज किये हैं।
आदर्शनगर निवासी 33 वर्षीय जयदेव मेघवाल ने रिपोर्ट दी वर्ष 2014 में मेरे पिता रूपराम की हत्या कर दी गई थी। मेरे पिता ने अपने जीवनकाल में मदन उर्फ श्योकरण गोदारा को 70 हजार रुपए उधार दिये थे। बार-बार तकाजा करने के बावजूद मदन गोदारा रुपए नहीं दे रहा था।

No comments