Breaking News

रोडवेज व लोक परिवहन बस चालकों में झगड़ा


श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर बस स्टेंड पर बस के नम्बर को लेकर रोडवेज बस चालक व लोक परिवहन बस चालक-मालिक के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में लोक परिवहन बस का चालक घायल हो गया। उसे करणपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज किये हैं।
पुलिस के अनुसार रोडवेज बस चालक जयदेव कुम्हार निवासी फूसेवाला निवासी ने रिपोर्ट दी कि श्रीकरणपुर बस स्टेंड पर सवारियां बैठाने के लिए मेरी बस का नम्बर सुबह 7.20 बजे का था। पिछले कुछ दिनों से सवारियों को बैठाने को लेकर लोक परिवहन बस नम्बर आरजे 14 पीए-0069 का चालक-परिचालक विवाद कर रहे थे। 15 मार्च को सुबह मैं व मेरी बस का परिचालक मंगा सिंह श्रीगंगानगर जाने के लिए बस के निकट आये, तो  लोक परिवहन बस का मालिक राजेनद्र जिंदी, सोनू जिंदी, शोभा सिंह व तीन-चार अन्य ने मारपीट की। 

No comments