10.700 किलो अफीम व पांच किलो डोडा पोस्त सहित दो जने गिरफ्तार
बीकानेर रेंज स्तर पर गठित डीएसटी व राजियासर पुलिस ने संयुक्त रूप से ट्रक में अफीम व डोडा पोस्त की खेप लेकर जा रहे दो जनो को गिरफ्तार कर लिया।
संयुक्त टीम ने भारतमाला एक्सपे्रस पर लकड़ी की प्लाई से लदे ट्रक को पकड़ कर तलाशी के दौरान 10 किलो 700 ग्राम अफीम व पांच किलो डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने ट्रक में सवार सुरेन्द्र बिश्रोई पुत्र राधाकिशन बिश्रोई व 55 वर्षीय शिवकुमार पुत्र गोपीराम दोनों निवासी गांव गंगा डबवाली सिरसा को गिरफ़्तार कर लिया।
No comments