Breaking News

करंट से पांच गायों की मौत


श्रीगंगानगर में पदमपुर मार्ग पर जस्सा सिंह मार्ग टी प्वाइंट के निकट सुबह करंट लगने से पांच गायों की मौत हो गई सूचना मिलने पर बिजली विभाग, पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पशु अस्पताल में लाया गया है। 
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई राजपाल मीणा ने बताया कि मौजपुरा निवासी पशु पालक मुंसिफ खां अपने गांव से पशुओं को चराने के लिए कुंज विहार की तरफ लेकर आ रहा था। पशु आगे चल रहे थे। मुंसिफ खां प पीछे रूक गया। इसी दौरान सुबह पदमपुर मार्ग पर ही बिजली सप्लाई की तार टूटी हुई थी। तार में करंट प्रवाहित था। पांच गायें टूटी तार के सम्पर्क में आ गई। इससे पांचों गायों की मौके पर ही मौत हो गई, कुछ गाये कुंज विहार पुलिया की तरफ चली गई। 

No comments