कैलादेवी मेले में आज से भंडारे शुरू, लेकिन गैस सिलेंडर की किल्लत ने बढ़ाई आयोजकों की टेंशन
कैलादेवी चैत्र नवरात्र लक्खी मेले के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा शुरू हो चुकी है। शुक्रवार से भंडारे प्रारंभ होने वाले हैं, लेकिन इस बार भंडारा संचालकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रसोई गैस की किल्लत बन गई है। भण्डारों के लिए रसोई गैस सिलेण्डर नहीं मिलने से अब दशकों पुरानी व्यवस्था लकड़ी की भट्टियों पर भोजन-प्रसादी तैयार की जाएगी। इसके लिए भंडारा समितियों द्वारा लकडिय़ों का इंतजाम किया जा रहा है।
दरअसल, गैस किल्लत के चलते रसोई गैस एजेंसियों पर कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं और घरेलू सिलेंडरों की मांग के मुकाबले आधी ही आपूर्ति हो रही है। आम उपभोक्ता को मुश्किल से सिलेण्डर मिल पा रहा है। ऐसे में भंडारों को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है।

No comments