ऑटो चालकों का छलका दर्द, बोले- सवारी छूट रही और कमाई पर पड़ रहा असर
जोधपुर में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई तो जारी है, लेकिन इसी दौरान जोधपुर में ऑटो चालकों के समक्ष सीएनजी की किल्लत भी सामने आने लगी है. शहर के कई पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही है. ऑटो और टैक्सी चालकों का कहना है कि गैस भरवाने के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है.
वाहन चालकों का कहना है कि वे टैक्सी और ऑटो चलाकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन जब सीएनजी भरवाने के लिए ही घंटों इंतजार करना पड़ता है तो सवारी कैसे उठाएं और रोजी-रोटी कैसे चलाएं.

No comments